April 27, 2026

नर्स निलंबित और डॉक्टर की सेवाएं समाप्त- अजय मिश्रा

Spread the love

*नर्स निलंबित और डॉक्टर की सेवाएं समाप्त*

 

रामपुर। जिला अस्पताल (District Hospital) की इमरजेंसी में हुए बीते दिनों बवाल पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सख्त कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को थप्पड़ मारने वाली नर्स कविता को जहां सस्पेंड कर दिया है, वहीं कोरोना काल में अपनी सेवाएं दे रहे रिटायर्ड डॉ. बीएम नागर की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई है। बता दें पिछले दिनों जिला अस्पताल में डॉक्टर और नर्स के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में हंगामेदार बहस के बाद नर्स ने डॉ. बीएम नागर को जोरदार थप्पड़ मारा था, इसके बाद डॉक्टर ने भी टेबल पर रखे सामान को फेंककर नर्स पर हमला किया था।