July 6, 2026

नगर पंचायत पुरवा का एक और नया मुखौटा आया सामने- अंकित तिवारी

Spread the love

*बिग ब्रेकिंग पुरवा*

 

*नगर पंचायत पुरवा का एक और नया मुखौटा आया सामने*

 

*स्ट्रीट लाइट के नाम पर जाने कितने लाखों का हुआ घोटाला नगर के लोग अभी भी अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर*

 

*लोगों के घर कूड़ा कचरा उठाने वाली गाड़ी नगर पंचायत पुरवा में बनी मूल दर्शक लोगों को नहीं मिल रही सुविधाएं नगर पंचायत पुरवा में खड़े ई-रिक्शा दौड़ा रहे है कागजी घोड़ा ई रिक्शा में हुआ बड़ा घोटाला*

 

 

*नगर पंचायत पुरवा के कुछ सभासदों ने जनता से संबंधित इन मामलों पर उठाया था बड़ा मुद्दा? गए थे जिला अधिकारी की चौखट पर*

 

 

*कई सभासदों कि अब भी नाराजगी जारी है लेकिन और कई सारे सभासदों से प्रस्ताव जारी करवाकर दौड़ाया गया कागजी घोड़ा जिन सभासदों ने उठाया मुद्दा उन सभासदों को कर दिया बायकट*

 

*वहीं दूसरी ओर नगर अध्यक्ष विधायकी की कर रहा है तैयारी ऐसे में प्रश्न चिन्ह यह खड़ा होता है ????कि जो नगर का नहीं वह पूरी विधानसभा की जनता को कैसे संभाल लेगा???*

 

*प्रधानमंत्री आवास के नाम पर न जाने कितने गरीब परिवार को नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास आज भी तिरपाल के नीचे रहने को है मजबूर जिनके चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी से थे अच्छे संबंध जो बड़े घर से थे उनको मिल गया प्रधानमंत्री आवास घर में लगाए है एसी*

 

 

*बाहर के आए लोग जो पुरवा के मूल निवासी ही नहीं थे उन्होंने रिश्वत देकर पास करा लिया प्रधानमंत्री आवास योजना में अपना नाम जो पुरवा के मूल निवासी हैं उनको आज तक नहीं मिली कॉलोनी आखिर कैसे पसंद करेगी ऐसे चेयरमैन को जनता*

 

*पुरवा चेयरमैन को नहीं है छोटे अखबारों का डर डंके की चोट पर कहता है कि मेरे साथ बड़े अखबार के लोग हैं मेरे खिलाफ नहीं होगी कार्यवाही*

 

 

*आज भी न जाने कितने सभासद जिन्होंने इनके खिलाफ की थी कार्यवाही उनके वार्ड में नहीं हो रहा है काम*

 

 

*अंकित तिवारी*