April 27, 2026

नक्की घाट क्रॉसिंग पर गिरे मकान से घायल लोगो को प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया-

Spread the love

नक्की घाट क्रॉसिंग पर गिरे मकान से घायल लोगो को प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया।

आज दिनांक 20.06.2022 चौकी प्रभारी चौकाघाट, जैतपुरा द्वारा अवगत कराया गया कि नक्खी घाट के सामने उसपार सड़क किनारे एक पुराना मकान का रिपेयर का काम चल रहा था जिसका छज्जा सड़क पर गिर गया जो सड़क पर जा रहे कार (i-10) पर गिर गया, जिससे कार में सवार 4 व्यक्तियों को चोटें आयी है, जिन्हें कबीर चौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है । कुछ मजदूरों को भी चोटे आयी है, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकि अस्पताल में भर्ती करावाया गया है। सभी सम्बन्धित को अवगत कराया गया है । *मौके पर प्र0नि0 जैतपुरा मय फोर्स मौजूद है* ।