धारदार हथियार से युवक की गला रेत कर हत्या
प्रयागराज थरवई
थरवई थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर चौराहे पर एक कमरे में युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को देखकर अंदेशा लगाया कि युवक की 2 दिन पहले मृत्यु हुई है।मिली जानकारी के अनुसार राहुल यादव पुत्र मूलचंद यादव उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी ग्राम पैगंबरपुर जोकि अपने पुश्तैनी मकान से दूर पैगंबरपुर चौराहे पर एक कमरे में रहता था वहीं से वह प्रयागराज के चर्चित डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा के यहां प्रैक्टिस करता था।
राहुल कुमार अपने दो भाई तीन बहनों में बड़ा भाई था छोटे भाई सिवान ने बतलाया की लगभग 7 से 8 वर्ष से लगातार डॉ कार्तिकेय शर्मा के यहां प्रैक्टिस करता था गांव में किसी से कोई विवाद नहीं था सोमवार को शाम 6:00 बजे अपने घर से खा पीकर चौराहे पर बने कमरे में सोने के लिए चला गया अक्सर वह कई दिनों तक डॉक्टर के यहां बीच में रुक जाता था घर नहीं आता था इसलिए किसी भी प्रकार की शंका नहीं हुई।चौराहे पर कमरे से आ रही बदबू के बाद स्थानीय लोगों ने शटर को उठाया तो कमरे में इतनी बदबू थी कि वहां खड़ा होना संभव नहीं था इसकी तुरंत सूचना डायल 112 पीआरबी पुलिस को देते हुए थाना थरवई को दिया गया मामले की जानकारी थरवई पुलिस को मिलते ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में खबर लिखे जाने तक शव का पंचनामा कर पीएम हाउस भेज दिया गया तथा घटना के संबंध में जानकारी एकत्रित करने के लिए पुलिस चौराहे पर लगे सीसीटीवी की मदद से लिया जा रहा है यह अन्शुलछी घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-