August 27, 2026

दो बाइक 5 मोबाइल तमंचा के साथ पकड़े गए शातिर अपराधी*

Spread the love

*गैंग के तीन शातिर सदस्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में कल्यानपुर बाजार में खड़े पुलिस के चढ़े हत्थे*

*कोखराज कौशांबी* लगातार क्षेत्र में चोरी छिनैती की घटना में लिप्त गैंग के सदस्यों को कोखराज पुलिस टीम ने कल्यानपुर बाजार के तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के दो बाइक 5 मोबाइल फोन तमंचा और कारतूस बरामद किया है किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में आरोपी लगे थे पुलिस ने लिखा पढ़ी कर तीनों शातिर आरोपियों को जेल भेज दिया है

घटनाक्रम के मुताबिक कोखराज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कल्यानपुर बाजार तिराहे के पास गैंग के कुछ सदस्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं मुखबिर की सूचना पर कोखराज थाने के उपनिरीक्षक मोहम्मद जमीर भोला यादव अनुपम आशुतोष रंजन आदि पुलिस जनों ने आरोपियों की घेराबंदी कर तीनो आरोपियों को पकड़ लिया जब आरोपियों से कड़ाई से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने तमाम घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली है पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के कल्यान पुर बाजार के पास तिराहे पर मोटरसाइकिल चोर मो शारिफ पुत्र शारिब वा अब्दुल माजिद पुत्र जाकिर वा अरबाज सिद्दीकी पुत्र मोबिन उर्फ मुब्बा के पास दो बाइक बिना नम्बर की साथ मे पांच मोबाइल वा 315 बोर का तमंचा कारतूस बरामद किया गया तीनों मुल्जिमों को लिखा पढ़ी कर जेल भेज दिया गया।