*दो अवैध गाँजा तस्कर गिरफ्तार*
*कब्जे से अवैध गाँजा व बिक्री के 4000/- रुपये बरामद*
वाराणसी -पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रोहनिया थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा पूरी टीम के साथ बच्छाँव बाजार में मौजूद थे। उसी दौरान मुखबिर ने सूचना मिलने पर बच्छांव स्थित भांग की दूकान से थोड़ा आगे अदलपुरा को जाने वाली रोड के किनारे एक छोटी सी चौकी पर 2 व्यक्ति बैठकर किसी अवैध वस्तु की बिक्री आने-जाने वालों से कर रहे हैं । इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा एकाएक दौड़कर चौकी पर बैठे दोनों व्यक्तियो को मौके पर ही पकड़ लिया कड़ाई से नाम पूछने पर अरुण कुमार सेठ शिवपुर वाराणसी व मनोज कुमार गुप्ता तेजूपुर सैयदराजा बताया तथा उनके कब्जे से 1450 ग्राम अवैध गाँजा व बिक्री के 4000/- रुपये बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-