जमशेदपुर —
देश में साइबर ठगी के लिए चर्चित झारखंड के जामताड़ा की तरह जमशेदपुर में भी साइबर ठग गिरोह सक्रिय है, जो छोटे-छोटे गिरोह के रूप में काम कर रहे हैं। ठगी को अंजाम दे रहे हैं। कोल्हान प्रमंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआइजी) राजीव रंजन सिंह से लेकर जिला एसएसपी तक साइबर अपराध को पुलिस के लिए चुनौती मानते हैं।
लगातार लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। जमशेदपुर में साइबर ठगों पर नकेल कसने को साइबर अपराध थाना खोला गया है। ठग कितने सक्रिय हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते एक साल (12 माह) में पुलिस ने 14 ठगों को गिरफ्तार किया है। प्रदेश के बाहर की भी पुलिस ने भी शहर में दबिश देकर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। साइबर अपराध थाना की पुलिस ने केवल नवंबर में सात ठगों को शहर के विभिन्न इलाकों में छापामारी कर गिरफ्तार किया है। अब भी कई अपराधी फरार हैं। सबसे शातिर इंटरनेशनल ठग राहुल केसरी को कोलकाता से दबोचा गया, जो बाकायदा उससे जुड़े सदस्यों को साइबर अपराध की ट्रेनिंग दे रहा था। उसने आरके ग्रुप के नाम से एक कंपनी भी बना लिया था, जिसका निबंधन (रजिस्ट्रेशन) लंदन में कराया था। उसने 39 लाख रुपए लंदन में जमा भी कर लिए थे। कंपनी का लक्ष्य 3500 करोड़ टर्नओवर रखा था। इसके लिए वह बैंकाक, थाईलैंड और लंदन की भी यात्रा कर चुका था। राहुल की गिरफ्तारी के बाद पुलिसिया दबाव के कारण उसके सहयोगी महेश पोद्दार ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। उसके गिरोह के चार सदस्य जेल में जनवरी से बंद से हैं। गिरोह ने दाे साल में 10 करोड़ रुपये की ठगी की है। इससे पहले उत्तर प्रदेश की एसटीएफ ने गत जुलाई को परसुडीह के नामोटोला में दबिश देकर रंजन मिश्रा को गिरफ्तार किया था, जिसकी तलाश असम, दिल्ली, हरियाणा और झारखंड पुलिस को भी थी। वह बिहार के गया जिले का निवासी है। मुख्यमंत्री, प्रोफेसर, सरकारी ठेकेदार और अधिकारियों के नाम पर उसने ठगी की। 6 नवंबर को जमशेदपुर के गोलमुरी से कुलजीत सिंह की गिरफ्तारी हुई। उससे पूछताछ में मिली जानकारी पर 29 नवंबर को सिदगोड़ा के विकास तिवारी, गोलमुरी के सविंदर सिंह, बिरसानगर के दिलप्रीत सिंह, गाेलमुरी टुइलाडुंगरी के ऋषभ भारती और जगजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरोह ने छह माह में दो करोड़ रुपये की ठगी लोगों से की है। गिरोह का मुख्य सरगना मो. आरिफ और अवतार सिंह अब भी फरार है।






More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-