देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को लेकर जानकारों ने बड़ा खुलासा किया है। जानकारों ने एक शोध के आधार पर दावा किया है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के लिए डेल्टा वैरिएंट जिम्मेदार है। इसे अल्फा से भी ज्यादा संक्रामण बताया जा रहा है। INSACOG की ओर से किए गए एक शोध में इसका दावा किया गया है।
देश में इस वैरिएंट को चिंता का विषय बताया गया है। अब तक इसके 12000 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि इस शोध को INSACOG ने किया है। ये भारत में जीनोम अनुक्रमण करने वाली प्रयोगशालाओं का संघ है।
डेल्टा (B1.617.2) अल्फा (B.1.1.7) की तुलना मे 50 फीसदी तेजी से फैलता है। इसमें दिलचस्प बात यह है कि वैक्सीन लेने के बाद भी कोरोना के इस वैरिएंट से संक्रमित होने की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं। वहीं कोरोना के अल्फा वैरिएंट की बात करें तो टीका लगने के बाद इस वैरिएंट से एक भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं हुआ है।


More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
सीएम योगी आदित्यनाथ के कोविड संक्रमण पर निर्देश-
कोविड संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में, बनाए रखें सतर्कता व सावधानी: मुख्यमंत्री