September 2, 2026

देश में कोरोना-दूसरी लहर थमी-

Spread the love

*देश में कोरोना-दूसरी लहर थमी.*

 

देश में कोरोना की दूसरी लहर अब थमती दिखाई दे रही है। बीते दिन देश में 3 लाख 10 हजार 580 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह आंकड़ा बीते 25 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 20 अप्रैल को दो लाख 94 हजार 378 नए संक्रमितों की पहचान हुई थी। हालांकि मौत का आंकड़ा अभी भी चिंता सबब बना हुआ है। देश में शनिवार को कोरोना की वजह से 4,075 लोगों की जान गई। यह मई में छठी बार है, जब एक दिन में चार हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है। राहत की बात यह भी है कि कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बीते दिन कुल 3 लाख 62 हजार 367 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 55,931 की कमी हुई। यह इस साल एक्टिव केस में होने वाली सबसे बड़ी गिरावट है।

*देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…*

-बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए:  *3.10 लाख।*

बीते 24 घंटे में कुल मौतें:  *4,075।*

-बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए:  *3.62 लाख।*

-अब तक कुल संक्रमित हो चुके:  *2.46 करोड़।*

-अब तक ठीक हुए:  *2.07 करोड़।*

-अब तक कुल मौतें:  *2.70 लाख।*

-अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या:  *36.13 लाख।*