नई दिल्ली
देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच देश के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए केस कम हो रहे हैं। इस वजह से केंद्र सरकार ने नियमों में छूट देना शुरू कर दिया है। सरकार ने मंगलवार को टेस्टिंग से जुड़ी शर्तों में कुछ बदलाव किए।
इसके मुताबिक, अब एक से दूसरे राज्य में जाने से पहले RT-PCR टेस्ट कराना जरूरी नहीं होगा। मामले बढ़ने के साथ ही कई राज्यों में अपने यहां आने के लिए कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी कर दी थी। इसके अलावा नई गाइडलाइन के मुताबिक, अगर मरीज को 5 दिन से बुखार नहीं है तो उसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करने से पहले भी RT-PCR टेस्ट करने की जरूरत नहीं होगी।





More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-