पीएम मोदी ने कानपुर में कई विकास प्रोजेक्ट के साथ कानपुर मेट्रो का शिलान्यास और लखनऊ मेट्रो का शुभारंभ किया। वहां जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कानपुर में गंगा जी की स्थिति को देखकर लोग कहते थे कि इसकी स्थिति को बदलना ना मुमकिन है। लेकिन हमारी सरकार ने साबित किया नामुमकिन भी मुमकिन है
उन्होंने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद हमारे वीर सेनानियों ने जो पराक्रम दिखाया, उससे आपका सीना चौड़ा हुआ कि नहीं. लेकिन, विपक्षी दल राजनीतिक स्वार्थ के लिए जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, सरकार पर जो आरोप लगा रहे हैं, उससे देश के दुश्मनों को ताकत मिल रहा है।
पीएम ने कहा कि सीमापार आतंकियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के बीच, आतंकी बहुत बौखलाए हुए हैं। इसी का परिणाम है कि जम्मू में फिर आतंकी हमला हुआ है। जिस प्रकार हमारी सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है, वो और बौखलाएंगे। हमें सतर्क रहते हुए राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने की जरूरत है। देश में एकता का वातावरण बनाए रखना बहुत अहम है।
लखनऊ में कुछ सिरफिरे लोगों ने हमारे कश्मीरी भाइयों के साथ जो हरकत की थी उस पर यूपी सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। मैं अन्य राज्य सरकारों से भी आग्रह करूंगा कि जहां भी ऐसी हरकत करने की कोई कोशिश करे, उस पर कठोर कार्रवाई की जाए।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-