देश में अबतक कोरोना के 3,28,57,937 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 3,89,583 ऐक्टिव केस हैं। अबतक 3,20,28,825 लोग कोरोना संक्रमण से निजात पा चुके हैं जबकि 4,39,529 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। बीते 24 घंटे के दौरान के कोरोना के जितने नए मामले सामने आए हैं और मौतें हुई हैं उनमें से 32,803 केस और 173 मौतें अकेले केरल में दर्ज की गई हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 47,092 नए मामले सामने आए हैं और 509 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस दौरान 35,181 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
सीएम योगी आदित्यनाथ के कोविड संक्रमण पर निर्देश-
कोविड संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में, बनाए रखें सतर्कता व सावधानी: मुख्यमंत्री