June 27, 2026

दुर्भाग्य है कि पत्नी के साथ पोस्टर नहीं लगवाते मोदी संजय सिंह

Spread the love

बुधवार सुबह कांग्रेस के पोस्टर्स में रॉबर्ट वाड्रा की तस्वीर लगने और फिर एनडीएमसी द्वारा इन पोस्टर्स को हटाए जाने के बाद अब पोस्टर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। इस विवाद में कांग्रेस सांसद संजय सिंह भी कूद पड़े हैं। उन्होंने कहा, ‘यह दुर्भाग्य है मोदी जी का कि उनकी पत्नी है और उनके साथ वो पोस्टर नहीं लगाते। रॉबर्ट वाड्रा प्रियंका के पति हैं, भगवान करे उनका संबंध रहे।

उनका (रॉबर्ट वाड्रा का) नाम तमाम चीजों में घसीटा जा रहा है आजतक भाजपा की एक बात भी प्रमाणित नहीं हुई। आज रॉबर्ट वाड्रा पेश हो रहे हैं ईडी के सामने, कल मोदी ईडी के सामने खड़े होंगे।’ बता दें कि कांग्रेस मुख्यालय के बाहर करीब 150 पोस्टर लगे थे।

बुधवार सुबह एनडीएमसी ने उन पोस्टरों को हटाया जिनमें रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। इन पोस्टरों पर लिखा था ‘कट्टर सोच नहीं, युवा जोश’। एनडीएमसी का कहना था कि जो पोस्टर गलत जगह लगे थे उन्हें हटाया गया है।