June 24, 2026

दुर्गा शंकर मिश्रा बने यूपी के मुख्य सचिव- अमित कुमार प्रजापति

Spread the love

*दुर्गा शंकर मिश्रा बने यूपी के मुख्य सचिव..*

 

लखनऊ : यूपी की ब्यूरोक्रेसी से जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है, दुर्गा शंकर मिश्रा केंद्र से लखनऊ वापस लौटे और उनको यूपी सरकार में मुख्य सचिव बनाया जा रहा है।इसके साथ ही दुर्गा शंकर मिश्रा को सेवा विस्तार भी मिलेगा।आपको बता दे की 31 दिसंबर को दुर्गा शंकर मिश्रा रिटायर होने वाले थे।आपको बता दे की दुर्गा शंकर मिश्रा 1984 बैच के IAS अफसर हैं। डीओपीटी ने आदेश में पद भी स्पष्ट किया है।यूपी सरकार की माँग पर 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले दुर्गा शंकर मिश्रा को यूपी सरकार के अनुरोध पर केंद्र से वापस यूपी भेजा जा रहा है उनको सेवा विस्तार के साथ यूपी का मुख्य सचिव भी बनाया जा रहा है। आपको बता दे कि यूपी की ब्यूरोक्रेसी का सबसे बड़ा पद माना जाता है।