May 28, 2026

दुर्गा मंदिर से महिला को पुलिस ने पकड़ा- –

Spread the love

दो दिन पूर्व भी मन्दिर परिसर में चोरी की घटना को दिया था अंजाम –

1300 सौ रुपये व मंगलसूत्र बरामद –

वाराणसी – भेलुपुर थाना अंतर्गत दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी दिनदयाल पांडेय ने आज सुबह दुर्गा मंदिर परिसर में चोरी के प्रयाश में लगी रही महिला को पकड़ा । उन्होंने बतलाया कि दो दिन पूर्व भी मन्दिर परिसर में सेमल मण्डल निवासी वीर भूमि की पर्स गायब कर दिया था। सीसीटीवी फोटेज के माध्यम से इस महिला की पहचान व तलाश की जा रही थी । पीड़ित ने चोरी की मुकदमा दर्ज कराई थी इसकी दो दिनों से तलाश की जा रही थी आज इस महिला राधा देवी निवासी कोतवाली जौनपुर की की रहने वाली महिला को पकड़ लिया गया। जब इससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो सारी बातों की जानकारी दी। इसके बाद जब इसकी तलासी की गई तो इसके पास से 1300 सौ रुपये व मंगलसूत्र बरामद हुआ। चोरी के मामले में महिला को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया ।