आदिवासी विधायक ने जनता दरबार लगाकर किया कंबल वितरण व आदिवासी राजा के गढ़ का किया अवलोकन । दिनांक 11/12/2018 को मा० हरिराम चेरो जी विधायक दुद्धी (अपना दल एस) ने जनता दरबार लगाकर जन समस्याओं का सुनवाई किया वह रेनू सागर के ग्राम वासियों का कंपनी हिंडाल्को द्वारा हो रहे उत्पीड़न का ग्राम प्रधान व साथियों द्वारा ज्ञापन लिया |
दुद्धी विधानसभा के ग्राम गोहड़ा में आदिवासी राजा रहे केशव शरण सिंह पांचवी पीढ़ी के गढ़ का अवलोकन किया जो आज भी 170 कमरे की गढी मौजूद है जिनके प्रपौत्र राजेंद्र प्रसाद खरवार जी 1970 के लखनऊ विश्वविद्यालय से डबल m.a. हैं इनके पिताजी जनसंघ से 1967 में विधायक दुद्धी रहे अयोध्या प्रसाद खरवार जी 84 गांव का कर टैक्स अपने रियासत में जमा कराते थे |
आज जाड़े के सत्र में गोहडा राजा के गांव में 150 कंबल गरीब विकलांगो ,जरूरतमंदों को भेंट कर शुरू किया, कन्हैया लाल इंटर कॉलेज गोहडा की पावन धरती पर जनपद के वॉलीबॉल प्रतियोगिता के खेल का समापन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया | इस मौके पर ग्राम प्रधान अंबालिका यादव, चिंतामणि यादव ,शीतल सिंह गौर (ब्लाक प्रमुख बभनी) मान सिंह गोंड (जिला पंचायत सदस्य) राजेंद्र प्रसाद खरवार (राजपरिवार )हृदय नारायण सिंह टेकाम, रामचंद्र सिंह गोंड (प्रधान फरीपान) उदित खानी (विधानसभा अध्यक्ष ओबरा )राम सिंह वैसवार (प्रधान गढवंधा) होल्सा गोंड जी (रेहटा )सुनील रावत जी (कोषाध्यष) रामकेश पनिका जी (नेता कांग्रेस) मीरा सिंह गोंड जी, बसंती देवी जिला उपाध्यक्ष (अपना दल एस) संजू तिवारी जी (विधानसभा महासचिव दुद्धी) पुष्पा देवी (नगर अध्यक्ष )डा०लखन राम जी ,श्याम बिहारी भारती, अरुण तोमर जी ,के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे |
कैमरामैन रामबाबू के साथ राजेश कुमार गोंड एमबीडी न्यूज़ जिला संवाददाता सोनभद्र उत्तर प्रदेश



More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol