वाराणसी/दिनांक 18 दिसम्बर, 2021(सू0वि0)
*दिव्यांगजनों हेतु मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया जा रहा है*
वाराणसी। ‘दिव्यांगजनों को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराये जाने हेतु ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट: hwd.uphq.in पर प्राप्त किए जा रहे हैं। उक्त जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश कुमार मिश्र ने पात्रता के संबंध में बताया कि मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी, हीमोफीलिया आदि से ग्रसित या उपर्युक्त की भाँति शारीरिक स्थिति। दृष्टि अच्छी हो। मानसिक स्थिति अच्छी हो। कमर के ऊपर का हिस्सा (भाग) स्वस्थ्य हो। सम्बन्धित दिव्यांगजन मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पर बैठकर अपने हाथों से उपकरण का संचालन करने में सक्षम हो।
जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा न्यूनतम 80 प्रतिशत या उससे अधिक की दिव्यांगता प्रमाणित की गई हो। आयु 16 वर्ष अथवा उससे अधिक हो। उत्तर प्रदेश का निवासी हो। दिव्यांगजन व उसके परिवार की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय रू0 180000.00/- से अधिक न हो। उन्होंने बताया कि इस योजना से दिव्यांगजन को पूरे जीवनकाल में केवल एक बार लाभान्वित किया जाएगा तथा ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें भारत सरकार/स्थानीय निकाय/सांसद निधि/विधायक निधि या अन्य सरकारी स्त्रोतों से मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से पूर्व में लाभान्वित किया गया है, वे इस योजना हेतु पात्र नहीं होंगे।
चालू वित्तीय वर्षः 2021-22 में राज्य सरकार द्वारा पात्र दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल निःशुल्क
प्रदान किया जाएगा। पूर्व में आवेदन कर चुके लाभार्थियों को पुनः आवेदन करने की कदापि आवश्यकता नहीं है। इस योजनान्तर्गत प्राप्त आनलाइन आवेदनों के सापेक्ष गठित तकनीकि समिति द्वारा दिनांक: 21 दिसम्बर, 2021 को पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय, पाण्डेयपुर, वाराणसी में पात्रता की जांच की जायेगी। सभी नवीन आवेदकों को परीक्षण में सम्मिलित होना अनिवार्य है। आधिक जानकारी 9450962223, 05422500693 से प्राप्त किया जा सकता है।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ