May 25, 2026

दिवाली से पहले अवैध पटाखों का जखीरा बरामद-

Spread the love

*थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी*

 

*दिवाली से पहले अवैध पटाखों का जखीरा बरामद*

 

श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री ए. सतीश गणेश महोदय कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी श्री राम सेवक गौतम महोदय के आदेश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त श्री राजेश पाण्डेय ज़ोन काशी महोदय व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध श्री अवधेश कुमार पाण्डेय महोदय के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक चौक शिवाकांत मिश्र की टीम द्वारा आज दिनांक 17/10/2022 को गुदड़ी बाजार दालमंडी में गाड़ी सहित 700 किलो ग्राम अवैध पटाखा बरामद कर गाड़ी पर सीज की कार्यवाही कर संबंधित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*बरामदगी का विवरण*

1. 7 कुंतल अवैध पटाखा

 

*आपराधिक इतिहास*

1. मु0अ0सं0 109/2022 धारा 9B विस्फोटक अधिनियम थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी

 

*अभियुक्त का विवरण*

1. आरिफ पुत्र हाफिज निवासी गुदड़ी बाजार दालमंडी थाना चौक

2.आसिफ पुत्र हाफिर निवासी गुदड़ी बाजार दालमंडी थाना चौक

3.जितेंद्र बहादुर पुत्र प्रेम चंद्र निवासी 71/101 लहरतारा नई बस्ती थाना मंडुआडीह वाराणसी

 

*गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली टीम का विवरण*

1. प्रभारी निरीक्षक चौक शिवा कांत मिश्र

2.उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार यादव

3. आरक्षी शशि कांत सिंह थाना चौक

4. आरक्षी बृजेश प्रताप थाना चौक

5.आरक्षी वीरेंद्र पाल थाना चौक