September 12, 2026

दिल्ली हाईकोर्ट ने अगस्‍ता वेस्‍टलैंड मामले में सीबीआई और बिचौलिए मिशेल को भेजा नोटिस

Spread the love

दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीआई और अगस्ता वेस्टलैंड मामले में बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को नोटिस जारी किया है। हाल ही में तिहाड़ जेल ने दिल्‍ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जेल प्रशासन की अोर से कहा गया था कि मिशेल फोन कॉल का गलत उपयोग कर रहे हैं। निचली अदालत ने मिशेल को 15 मिनट फोन कॉल करने की इजाजत दी थी। ऐसे में इस फैसले को चुनौती देते हुए जेल प्रशासन ने हाईकोर्ट में कहा कि यह जेल मेनुअल के खिलाफ है।