दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में चार दोस्तों ने पुरानी रंजिश के चलते अपने दोस्त की हत्या कर दी। शिकायत के बाद जांच शुरू हुई तो पुलिस 2 दिन में ही हत्यारे तक पहुंच गई। हत्या में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, हालांकि अभी भी 2 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई हैमृतक का नाम सुरजीत कश्यप है। सुरजीत नेब सराय के जवाहर पार्क इलाके में रहता था। 15 अप्रैल को सुरजीत के पिता ने अपने बेटे के गायब होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। साथ ही यह भी बताया कि उनके बेटे का फोन भी बंद आ रहा है। अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि दोपहर के वक्त जब सुरजीत अपने काम से वापस घर लौटा तो थोड़ी देर बाद उसके किसी दोस्त का फोन आया और फिर वो चला गया। इसके बाद में उसका कोई पता नहीं लग रहा।पिता की ओर से गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो उन्हें पता लगा कि जवाहर पार्क इलाके में ही एक लड़का बात कर रहा था कि कुछ लड़कों ने एक 22 साल के युवक की हत्या कर दी है और लाश को सड़क से दूर एक खाली इलाके के पास छिपा दिया है। इसके बाद पुलिस ने उस जगह की तलाश की तो उन्हें सुरजीत की लाश मिल गई।सुरजीत की हत्या गला दबाकर की गई थी, लेकिन उसे बुरी तरह से चाकू से भी मारा गया था। यहां तक उसकी आंखें भी फोड़ दी गई थी। पुलिस का कहना है कि जिस तरह से हत्या की गई है, उससे साफ जाहिर था कि हत्या के पीछे कोई ना कोई रंजिश है। लाश मिलने के बाद कॉल डीटेल और तफ्तीश के बाद पुलिस ने सुरजीत के चार दोस्तों सोमवीर, विक्की झा, सतबीर और विक्की भट्ट को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-