September 24, 2026

दिल्ली मेट्रो के अंदर महिला सीट पर लगे एक विज्ञापन की वजह से बखेड़ा खड़ा हो गया-

Spread the love

दिल्ली मेट्रो के अंदर महिला सीट पर लगे एक विज्ञापन की वजह से बखेड़ा खड़ा हो गया. मामले के तूल पकड़ने के बाद मेट्रो को आखिरकार विज्ञापन को हटाने का फैसला करना पड़ा. दरअसल दिल्ली मेट्रो की महिला सीट पर कॉन्डम के विज्ञापन का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इस फोटो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे. डीएमआरसी ने कहा कि इसमें किसी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है फिर भी हमने लोगों की भावनाओं को देखते हुए फिलहाल इन विज्ञापनों को हटा दिया है. FTR