*उमेशपाल_हत्याकांड : दिल्ली में 15 दिन रुका था शूटर के साथ असद,शरण देने वाले तीन आरोपी समेत चार गिरफ्तार*
देश का बहुचर्चित प्रयागराज का अधिवक्ता उमेश पाल उर्फ कृष्ण कुमार हत्याकांड का आरोपी जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अहमद शूटर गुलाम के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके संगम विहार में 15 रुके थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने असद अहमद और शूटर गुलाम को शरण देने वाले तीन आरोपी और एक अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल की कई टीमें असद की तलाश के लिए दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में छापेमारी कर रही हैं। बरहाल दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन जारी है। सवाल यह भी खड़ा होता है कि देश का बहुचर्तित उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी दिल्ली में आकर बेखौफ और आराम से रहे,लेकिन दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी भनक नहीं लगी।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के मुताबिक स्पेशल सेल ने साल 2022 में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में अवैध हथियार तस्कर अवतार सिंह को गिरफ्तार किया था। उसने बताया था कि उसने 10 हथियार खालिद और जीशान को सप्लाई किए थे। इसके बाद स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस की टीम ने शेख सराय इलाके से जीशान और खालिद को 28 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। इनके पास से दो हथियार और काफी कारतूस बरामद किए गए थे। इन आरोपियों ने सख्ताई से पूछताछ में बताया कि इन्होंने यूपी के उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद अहमद और शूटर गुलाम को शरण दी थी।
इसके बाद स्पेशल सेल ने जावेद को 31 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। स्पेशल सेल ने तीनों मददगारों को एक सप्ताह के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपियों ने बताया कि असद के कहने पर खालिद पैसे लेने मेरठ में रहने वाले अखलाक के पास गया था। अखलाक ने उसे डेढ़ लाख रुपये दिए थे। खालिद ने ये रकम लाकर असद को दे दी थी। जीशान, खालिद और जावेद टैक्सी चालक हैं और ओला व अन्य कंपनियों ने अपनी कैब चलाते हैं। इन्होंने बताया कि ये दोनों संगम विहार में 15 दिन रहे थे। अखलाक अतीक अहमद का रिश्तेदार है। उसे यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद की दो भांजियों को भी आरोपी बनाया गया। इनमें से एक का नाम उंजिला बानो है। ये दोनों अतीक की बहन आयशा नूरी की बेटी हैं। इन सभी पर माफिया अतीक के गुर्गे बमबाज गुड्डू मुस्लिम की मदद का आरोप है। पुलिस अब माफिया अतीक की बहन आयशा नूरी के अलावा उनकी दो बेटियों की भी तलाश में जुटी है।आयशा नूरी के पति अखलाक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। खबर है कि अतीक की बहन आयशा नूरी और उसकी दो बेटियों के ऊपर पुलिस जल्द ही इनाम घोषित कर सकती है। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि अतीक की बहन आयशा नूरी मेरठ की रहने वाली है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-