दिल्ली में लंबे समय बाद आज एक बार फिर कोरोना का ‘बड़ा’ विस्फोट देखने को मिला है। गुरुवार को कोरोना के करीब 2800 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। आज 9 और मौतों के साथ ही मृतकों की संख्या 11036 पर पहुंच गई है, जबकि संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 6.65 लाख को पार कर गया है। इसके साथ ही अब पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 3.57 फीसदी पर आ गया है। बुधवार को 1819 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 2790 नए मरीज मिले हैं, वहीं 9 और मरीजों की मौत हुई है। वहीं आज 1121 मरीज कोरोना मुक्त होकर अपने घरों को भी लौट गए, जबकि कल यह संख्या 399 थी। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 6,65,220 हो गई है। वहीं आज 5698 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-