दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन को लेकर बनी असमंजस की स्थिति और नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक आने की पृष्ठभूमि के बीच कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी की सात में से 6 सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नाम तय कर इसकी लिस्ट पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दी है। इस लिस्ट की विशेषता यह है कि इसमें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का नाम भी शामिल है।
खबरों की मानें तो कांग्रेस शनिवार रात या रविवार को अपने उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर सकती है। दिल्ली में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल है और मतदान की तारीख 12 मई है। समाचार एजेंसी आईएनएस के मुताबिक, कांग्रेस ने अपने जिन 6 संभावित उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं वो इस प्रकार हैं-
अजय माकन- नई दिल्ली सीट
शीला दीक्षित- चांदनी चौक
सुशील कुमार- पश्चिमी दिल्ली
रमेश कुमार- दक्षिण दिल्ली
जेपी अग्रवाल- उत्तर पूर्व दिल्ली
राजकुमार चौहान- उत्तर पश्चिम दिल्ली
आपको बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच सीटों के तालमेल पर गतिरोध बना हुआ है। सिसोदिया ने कहा कि आप ने गठबंधन की पहल सिर्फ़ इससे पहले गठबंधन नहीं होने पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह गठबंधन को लेकर संजीदा नहीं है।


More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-