April 23, 2026

*दिल्ली पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया, हमले की फिराक में थे*

Spread the love

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है जो केरल के आरएसएस नेताओं को मारने की योजना बना रहे थे।

गिरफ्तार किए गए युवकों में एक अफगानिस्तान का रहने वाला है, वहीं एक दिल्ली का और एक केरल का है। पुलिस ने अफगानिस्तान निवासी वली मोहम्मद, दिल्ली निवासी शेख रियाजुद्दीन ऊर्फ राजा ऊर्फ आलामी और केरल निवासी मुहथसिम ऊर्फ थसलीम को गिरफ्तार किया है।

इन में दो को पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा है वहीं एक को केरल से पकड़ा है। यह आरएसएस के नेताओं की हत्या की साजिश रच रहे थे। हालांकि अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।