*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा, दिल्ली क्राईम ब्रांच में बताकर चैकिंग के नाम पर अवैध वसूली करने वाले गैंग के 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 मोबाईल फोन, 4520 रूपये नकद व आई कार्ड आदि बरामद।*
दिनांक 23.05.2021 को थाना सेक्टर 58 नोएडा पुलिस द्वारा दिल्ली क्राईम ब्रांच में बताकर चैकिंग के नाम पर लोगो को रोककर अवैध वसूली करने वाले दो अभियुक्तों 1. मौहम्मद अफसर पुत्र मौहम्मद रफी निवासी आरजेड 56 गली नं0-1, चंदन कालोनी सैदुलाजाब थाना मेहरौली, दक्षिण दिल्ली 2.नीरज चौबे पुत्र सुरेन्द्र नाथ चौबे नि0-ग्राम मोहनदासपुर थाना चोलापुर जिला वाराणसी को लेबर चौक सेक्टर 58 से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों के कब्जे से नकद 4520 रूपये, एक आर0सी0, इश्योरेन्स, पॉल्यूशन रजिस्ट्रेशन नं0 डीएल3एसएवी-8087, दो प्रेस आईडी कार्ड (मोहम्मद असफसर व नीरज दूबे) DELHI CRIME WA BHRASHTACHAR VIRDHI MORCHA व दो मोबाईल फोन बरामद हुये है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* अभियुक्तों द्वारा वादी विनोद के साथ दिनांक 20.05.2021 को महामाया फलाई ओवर पर अपने आप को क्राइम ब्रांच में बता कर कागज चैक करना तथा जेल भेजने की धमकी देना व 15,000 रूपये की मांग करना तथा वादी विनोद से 4500 रूपये ले लेना। गिरफ्तार अभियुक्त Delhi crime wa Bhrashtachar Virodhi Morcha के पाठक हैं जो कि उसका आईकार्ड अपने साथ रखते हैं जो दूर से दिखने में पुलिस के आई कार्ड जैसा दिखता है, जिस पर बडे अक्षरो में Delhi Crime तथा press लिखा है जिससे लोग भ्रमित हो जाते है कि ये पुलिस वाले ही है, अगर कोई पुलिस वाला मिल जाता है तो उसे अपने आप को पत्रकार बता देते है, अभियुक्त बिना हेलमेट तथा बिना मास्क वाहन सवार लोगो को रोककर उनका फोटो खीचकर जेल भेजने की धमकी देकर जुर्माने के नाम पर अवैध वसूली करते है।
*अभियुक्तों का विवरणः*
1- मौहम्मद अफसर पुत्र मौहम्मद रफी नि0- आरजेड 56 गली नं0-1, चंदन कालोनी सैदुलाजाब थाना मेहरौली, दक्षिण दिल्ली
2. नीरज चौबे पुत्र सुरेन्द्र नाथ चौबे निवासी-ग्राम मोहनदासपुर थाना चोलापुर जिला वाराणसी
*पंजीकृत अभियोग का विवरण*
मु0अ0सं0-354/2020 धारा 384, 420, 411 भादवि थाना सेक्टर 58 नोएडा गौतमबुद्धनगर।
*बरामदगी का विवरणः-*
1. कुल नकद 4520/- रूपये
2. एक आर0सी0, इश्योरेन्स, पोलूशन, रजिस्ट्रेशन नं0 डीएल3एसएवी-8087
3. दो प्रेस आईडी कार्ड (मोहम्मद असफसर व नीरज दूबे) DELHI CRIME WA BHRASHTACHAR VIRDHI MORCHA
4. घटना में प्रयुक्त दो मोबाईल फोन
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-