*दिल्ली के मंदिर को ढहाने के ख़िलाफ़ ‘आप’ नेता का धरना, कहा- बीजेपी का गुंडा राज यहां तक आ पहुंचा*..
आम आदमी पार्टी ने शनिवार को दावा किया कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के श्रीनिवासपुरी में एक मंदिर को ढहाने का आदेश दिया है.
कालकाजी से पार्टी की विधायक आतिशी ने नीलकंठ महादेव मंदिर के बाहर शनिवार को प्रदर्शन किया और वादा किया कि वो बीजेपी सरकार को इसे ढहाने नहीं देंगी.
आतिशी ने आरोप लगाया, “आम आदमी को डराने और धमकाने के लिए बीजेपी अब तक बहुत बुलडोज़र का इस्तेमाल करती आई है लेकिन अब उसका गुंडा राज यहां तक पहुंच गया है कि वे भगवान श्री राम तक को नहीं छोड़ रही है.”




More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-