अस्थि कलश यात्रा फूलपुर थाना बार्डर (समय 10ः20 बजे) से होकर जनपद के विभिन्न स्थानों से होकर डा0 राजेन्द्र प्रसाद घाट तक जायेेगी। इस दौरान यात्रा में अत्यधिक भीड़ शामिल होने की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए महानगर में सुगम यातायात के निमित्त यातायात का डायवर्जन निम्नानुसार किये जाने का निर्णय लिया गया हैः-
1. बाबतपुर से भोजूबीर तक अस्थि कलश यात्रा अपनी बायीं लेन में चलती रहेगी तथा दाहिने लेन में दोनो तरफ का ट्रैफिक चलाया जायेगा।
2. भोजूबीर से सर्किट हाउस, कमिश्नर आवास होते हुए अम्बेडकर चैराहा तक अस्थि कलश यात्रा आते समय भोजूबीर की तरफ जाने वाले समस्त वाहन अम्बेडकर चैराहा, कचहरी चैराहा से होकर अपनें गन्तव्य को जायेंगे।
3. अम्बेडकर चैराहा से नदेसर होते हुए अन्धरापुल तक अस्थि यात्रा के दौरान समस्त वाहनों को कचहरी से डायवर्ट कर पुलिस लाइन होते हुए ताड़ीखाना से चैकाघाट की तरफ चलाया जायेगा। अन्धरापुल से नदेसर की तरफ आने वाले वाहन पूर्व की भाॅति अपनी लेन में चलते रहेंगे।
4. अन्धरापुल से तेलिया बाग अस्थि कलश यात्रा के समय वाहनों को तेलियाबाग से चैकाघाट से अन्धरापुल की तरफ निकाला जायेगा। दाहिनी लेन से आने वाले वाहन पूर्व की भाॅति अपने लेन में चलते रहेंगे।
5. तेलियाबाग से लहुराबीर की तरफ अस्थि कलश यात्रा के समय वाहनों को तेलियाबाग से मोड़कर चैकाघाट होकर लकड़मण्डी से संस्कृत विश्वविद्यालय, पिपलानी कटराह होकर गंतव्य की तरफ मोड़ा जायेगा तथा लहुराबीर से तेलियाबाग की तरफ आने वाले वाहन पूर्व की भाॅति अपने लेन में चलते रहेंगे।
6. लहुराबीर से मैदागिन की तरफ अस्थि कलश यात्रा के दौरान दाहिने लेन से आने वाले समस्त वाहन अमर उजाला तिराहे से होकर लकड़मण्डी गोलगड्ढा होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
7. मैदागिन से गोदौलिया अस्थि कलश यात्रा के दौरान समस्त वाहनों को गोदौलिया, रामापुरा, नई सड़क होकर पियरी से मोड़ दिया जायेगा, जो गंतव्य की तरफ आवागमन कर सकेंगे। इस दौरान उक्त मार्ग पर किसी प्रकार के वाहन का आवागमन नहीं होगा।
8. एम्बुलेंस/शव वाहन इस प्रतिबन्ध से मुक्त रहेंगे।
9. यह डायवर्जन व्यवस्था दिनांकः 25.08.2018 को अस्थि कलश यात्रा के दौरान तक ही लागू रहेगा।
(सुरेश चन्द्र रावत)
पुलिस अधीक्षक यातायात
वाराणसी।

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max