*दिनदहाड़े पत्रकार का मोबाइल छीन कर लुटेरा फरार*
*कौशांबी* पिपरी थाना क्षेत्र अपराधों से दहल रहा है अपराधी बेखौफ हैं और पुलिस अवैध वसूली की डफली बजा रही है पिपरी थाना के औधन गांव निवासी रामबाबू केसरवानी पुत्र छेदीलाल एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के स्थानीय संवाददाता हैं रामबाबू गुरुवार को अपने गांव औधन से तिल्हापुर मोड़ बाजार सब्जी खरीदने गए थे जैसे ही वह तिल्हापुर मोड़ बाजार पहुंचे मोबाइल फोन पर घंटी बजने पर उन्होंने जेब से मोबाइल फोन निकाला और बात करने लगे इसी बीच एक युवक रामबाबू से एंड्राइड मोबाइल छीन कर फरार हो गया मोबाइल छीने जाने के बाद उन्होंने युवक को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन युवक भाग जाने में सफल रहा मोबाइल छिनैती की घटना पुलिस ने नहीं दर्ज किया है इलाके में अपराधों की बाढ़ से आम जनता भयाक्रांत है पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। FTR NEWS





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-