दारागंज में निषादराज की शोभा यात्रा बडे़ धूम धाम से निकाली गई|यात्रा ऋंगेरी मठ से उठकर मोरी, मीरागली, जीटी रोड़, नगाडखाना, प्रयागराज संगम होते हुए हनुमान मंदिर मोरी पर समाप्त हुआ| जगह जगह लोगों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के परम सखा निषादराज के चित्र पर फूलों की वर्षा किया और यात्रा में शामिल लोगों शर्बत पिलाया|
शोभायात्रा के पूर्व ऋंगेरी मठ में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा परिषद ने कहा कि भगवान श्रीराम ने निषादराज को गले लगा कर समाज में ऊंच नीच के भेदभाव को खत्म किया था और अपने भाई के सामान दर्जा दिया|
उन्होंनें कहा कि भरत जैसा भाई और निषादराज जैसा मित्र पाकर भगवान श्रीराम भी धन्य हुए थे|
विशिष्ट अतिथि डा0 विश्वनाथ लाल निगम ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में जागरूकता बनीं रहतीं है| जोनल अधिकारी संजय ममगाई ने शहर के स्वच्छता अभियान में शामिल होकर प्रयागराज को नंबर एक बनाने में सहयोग मांगी|
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं अनामिका चौधरी प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने सभी उपस्थित जन समुदाय से बच्चो को शिक्षित करने पर जोर दिया तथा श्रम मंत्रालय में पंजीकरण कराने का आवाहन किया|
संस्था के अध्यक्ष गया प्रसाद ने अतिथियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित और मुख्य अतिथि ने समाज में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया|
कार्यक्रम का संचालन रवि निषाद तथा धन्यवाद ज्ञापित गया प्रसाद ने किया|
शोभायात्रा में प्रमुख रूप से रामकुमार निषाद, रमेश निषाद, कलेंदर निषाद, सचिन निषाद, भरत निषाद, आयुषमान, ओम् प्रकाश चौधरी, अभिषेक चौधरी, नीलम शुक्ल, मंदाकिनी , मृणाली, रूशाली, सुमन, आस्था, शीतल, गुदुन भगत, दिनेश श्रीवास्तव, शयाम बहादुर, अन्नू निषाद, देवनारायण आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे|




More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-