April 28, 2026

दहेज न मिलने के कारण ससुरालीजनों ने गर्भवती महिला की लात घूसो से जबरदस्त पिटाई करके घर से भगा दिया- अजय मिश्रा

Spread the love

बीघापुर उन्नाव।दहेज न मिलने के कारण ससुरालीजनों ने गर्भवती महिला की लात घूसो से जबरदस्त पिटाई करके घर से भगा दिया।पीड़ित महिला ने बीघापुर थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।रीता देवी पुत्री रमेश निवासी अकवाबाद थाना बीघापुर ने बताया कि उसकी शादी लगभग 6 माह पूर्व रामू पुत्र शिव भान निवासी ग्राम कुशलपुर थाना बीघापुर के साथ हुई थी।शादी के बाद से ही 50 हजार रुपये व सोने की जंजीर की माँग न पूरी होने के कारण ससुराली जन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।वही कई बार विजली के प्रेस से जला दिया करते थे।वही गुरुवार की शाम उक्त दहेज न मिलने के कारण ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से भगा दिया।जब इस सम्बन्ध में मेरे पिता ससुराली जनों से बात करने गए तो ससुरालीजनों ने कहा उक्त दहेज नही दोगे तब तक घर मे नही रहने देंगे।जानसे मारने की धमकी देते हुए मेरे पिता को भी घर से भगा दिया।वही थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत मिली हैं।जाँच कर कार्यवाही की जाएगी।