🚔 *अलीगढ़ पुलिस* 🚔
◆ *दशकों से फरार अपराधियों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी।*
◆ *19 साल से फरार दौहरे हत्याकांड में वांछित अभि0 नेत्रपाल की गिरफ्तारी की सफलता के बाद 11 वर्ष से फरार चल रहा शातिर लूटेरा करन पुत्र बेबडा उर्फ बलवीर को किया गिरफ्तार।*
◆ *SSP_AIH की टीम ने 11 साल से फरार 25 हजार रु0 के ईनामी फरार शातिर ट्रक लूटेरे को गिरफ्तार कर की अभूतपूर्व कार्यवाही।*
◆ आज दिनांक 04.07.2021 को थाना मडराक पुलिस टीम द्वारा *11 वर्ष से फरार अभियुक्त करन पुत्र बेबडा उर्फ बलवीर सिंह* को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ मुखबिर की सूचना पर कानपुर एटा रोड पर राधे-राधे होटल के पास से गिरफ्तार किया गया।
◆ “इस अभूतपूर्व कार्यवाही पर क्राइम ब्रांच व थाना की मेहनती पुलिस पार्टी ईनाम की हकदार-कलानिधि नैथानी एसएसपी अलीगढ़”
◆ अभियुक्त द्वारा वर्ष 2010 में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 15.01.2010 की रात्रि में थाना मडराक क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ रोड पर अपने ट्रक से सीमेंट से भरे हुए ट्रक को आगे ओवरट्रेक कर गाडी को रुकवा लिया तथा उसके ड्राइवर से 12500 रु0 व एक नोकिया मोबाईल व उसका ट्रक UP21N 5015 जिसमें 699 बोरी भरी थी को मारपीट कर लूट लिया था । तथा अभियुक्त करन के विरुद्ध मफरुरी में आरोप पत्र प्रेषित किया गया था । तब से मु0अ0स0 13/2010 धारा 395/397/412 भादवि थाना मडराक अलीगढ़ में वांछित चल रहा था।
◆ उक्त प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी द्वारा टीमें गठित कर फरार अभियुक्तणों की गिरफ्तारी के कड़े निर्देश जारी किये गये थे। तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी श्री कलानिधि नैथानी द्वारा 25000 रू0 का ईनाम घोषित किया था।
_जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शुभम पटेल द्वारा गठित टीमों व क्राइम ब्रांच को नेतृत्व प्रदान करते हुए कड़ी सुरागरसी-पतारसी एवं कई दिनों की अथक मेहनत,इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस आदि के आधार पर 11 साल से फरार अभियुक्त थाना मडराक का शातिर अपराधी है। जो अपना नाम बदलकर गाजियबाद में टैम्पू चला रहा था । अपना आधार कार्ड बदलकर खुर्जा का बनवा लिया था जिससे इसको कोई पकड न सके । आज दिनांक 04.07.2021 को अपने पूर्व साथियों से मिलने के लिये एटा की तरफ जा रहा था । जिसे क्राइम ब्रांच व थाना मडराक पुलिस,सर्विलांस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।_
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
◆ करन पुत्र बेबडा उर्फ बलवीर सिंह निवासी बीसा कालोनी थाना कोतवाली जनपद बुलन्दशहर।
*बरामदगीः-*
◆ एक अदद अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
*पुलिस टीमः-*
● पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में
● उ0नि0 श्री रोहित राठी मय टीम मय क्राइम ब्रांच टीम
● क्षेत्राधिकारी इगलास श्री अशोक कुमार
● थानाध्यक्ष मडराक श्री राजीव कुमार
*आपराधिक इतिहासः-*
*1.* मु0अ0सं0 13/2010 धारा 395/397/412 भादवि थाना मडराक,अलीगढ़
*2.* मु0अ0सं0 32/2010 धारा 392/411 भादवि थाना हाफिजपुर जनपद हापुड
*3.* मु0अ0सं0 28/2015 धारा 25 ए एक्ट थाना रामघाट जनपद बुलन्दशहर
*4.* मु0अ0स0 173/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मडराक,अलीगढ़
‼️ *एसएसपी अलीगढ़ ने फाईलों मे गुम हो चुके वांछित/मफरूर अपराधियों के विरुद्ध ऑपरेशन_प्रहार जारी रखते हुए गिरफ्तारी करने के लिये दिये आदेश।* ‼️





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-