दवाओं के मूल्य वृद्धि के खिलाफ धरना-प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन
वाराणसी । सांसद आदर्श ग्राम नागेपुर स्थित लोकसमिति आश्रम में शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक दवाओं के मूल्य में किए गए भारी वृद्धि के खिलाफ ग्रामीणों ने धरना- प्रदर्शन किया। लोक समिति व स्वास्थ्य का अधिकार अभियान उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में नागेपुर, बेनीपुर, मेंहदीगंज, सबलपुर, हरसोस आदि गांवों से आए दिहाड़ी मजदूर और महिलाएं आश्रम में एकत्रित होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया और मूल्य वृद्धि तत्काल वापस लेने की मांग की। ग्रामीणों ने सरकार को चेतावनी दिया कि अगर जल्द मांग पूरा नही किया तो वे सड़क पर उतरकर गांव-गांव में प्रदर्शन को मजबूर होंगे। अध्यक्षता कर रहे लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि विगत दिनों राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने लगभग 800 आवश्यक दवाओं के मूल्य को नए वित्तीय वर्ष में लगभग 11 प्रतिशत बढाने की संस्तुति दी हैं, जिससे दवाओं के दाम बढ़ेंगे।
इस भारी वृद्धि से देश के आम आदमी पर बड़ा बोझ पड़ेगा। तंगहाल गरीब जनता वैसे ही विगत दो तीन वर्षों से व्याप्त कोरोना संक्रमण काल में बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रही थी कि ऐसे में आवश्यक दवाओं के मूल्य में वृद्धि किया जाना अमानवीय और अव्यावहारिक हैं। इससे आम जनता बुरी तरह प्रभावित होगी। गरीब आदमी का इलाज करा पाना मुश्किल हो जायेगा। वे इलाज के अभाव में बेमौत मरने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन के माध्यम से देश में स्वास्थ्य के अधिकार का कानून बनाने, स्वास्थ्य सेवाओं को सस्ता सुलभ और बेहतर बनाने, स्वास्थ्य का बजट बढाने, हर गांव में एम्बुलेंस सेवा आदि की मांग किया। संचालन सोनी ने किया तो कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशा राय, कलावती, शान्ति, संगीता, ऊषा, माला, निर्मला, हीरावती, प्रियंका, नगीना, मधुबाला, पंचमुखी, अरविन्द, महेंद्र राठौर, आलोक समेत अन्य शामिल रहे।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ