April 20, 2026

दर्शन करने आये श्रद्धालु युवक की गंगा में डूबने से मृत्यु – सुमित दिवेदी

Spread the love

विन्ध्याचल, मीरजापुर । माँ विन्ध्यवासिनी के दर्शन को आये एक श्रद्धालु युवक की गंगा में डूबने से मृत्यु हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार जौनपुर निवासी शैलेश सिंह उम्र लगभग 24 वर्ष अपने छह साथियों संग एक चार पहिया वाहन से माँ विन्ध्यवासिनी के दर्शन हेतु विन्ध्याचल पहुँचा । सुबह करीब सात बजे दीवानघाट पर अपने सभी मित्रों संग स्नान कर बाहर निकला । पुनः अकेले स्नान के लिए पानी में गया और जल में विलीन हो गया । साथियों ने शोर मचाना शुरू किया , जिसपर आसपास मौजूद लोग इकट्ठे हुए । पुलिस को सूचना दी गई । सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शेषधर पाण्डेय अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे । गोताखोरों को बुलाया गया । करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उक्त युवक को पानी से बाहर निकाला , तबतक युवक का शरीर शांत हो चुका था । पुलिस की सूचना पर परिजन भी आए । चूंकि घटना के वक़्त परिवार का कोई सदस्य वहाँ मौजूद नही था इसलिए पुलिस ने मृत शरीर का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया ।