*दरोगा भर्ती परीक्षा में फर्ज़ीवाड़ा के आरोपित को मिली जमानत*
वाराणसी। दरोगा भर्ती परीक्षा में नकली बाल (विग) में इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस का अनुचित प्रयोग करने के मामले में आरोपित को जमानत मिल गयी। अपर सत्र न्यायाधीश (सोलहवां) शिखा श्रीवास्तव की अदालत ने प्रयागराज जनपद के मुरादपुर, सोरांव निवासी प्रभाकर पटेल को पचास-पचास हजार रुपये की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर रिहा कर दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनुज यादव, विकास सिंह व रेयाजुद्दीन उर्फ बंटी खान ने पक्ष रखा।
अभियोजन पक्ष के अनुसार जबलपुर (मप्र) के महाराजपुर निवासी अनिल ठाकुर ने रोहनिया थाने में 23 नवंबर 2021 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा कराने के लिए उसकी ड्यूटी बीवीएम इन्फोटेक, रोहनिया में चीफ प्रॉक्टर के रूप में लगी थी। इसी दौरान 23 नवंबर 2021 को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान प्रवेश के समय इंट्री गेट पर चेकिंग के दौरान दो परीक्षार्थी अमन सिंह पटेल निवासी कोठियार पट्टी, प्रतापगढ़ व वशिष्ठ वर्मा निवासी देवगांव, आजमगढ़ नकली बाल (विग) के नीचे इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस लगाकर प्रवेश कर रहे थे। जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया। इस मामले में विवेचना के दौरान प्रयागराज जनपद के मुरादपुर, सोरांव निवासी प्रभाकर पटेल का नाम प्रकाश में आने पर पुलिस उसे आरोपित बनाया था।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ