October 7, 2026

दरोगा की हत्या करने वाला आरोपी विश्वनाथ गिरफ्तार, पैरों में लगीं गोलियां- शरद पांडेय

Spread the love

आगरा के गांव नेहर्रा में दरोगा प्रशांत कुमार यादव की हत्या करके फरार हुए 50 हजार के इनामी विश्वनाथ चौहान को शनिवार शाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। थाना जैतपुर के कमतरी पुल पर पुलिस के घेराबंदी करने पर विश्वनाथ ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें उसे दोनों पैरों में गोलियां लग गईं। पुलिस ने घायल विश्वनाथ को अस्पताल में भर्ती कराया है।