*सीधी*
सीधी जिले के अंतर्गत थाना रामपुर नैकिन हत्था चौराहे पर आए दिन दबंगों द्वारा यात्रियों एवं गरीब परिवार के बच्चों को प्रताड़ित किया जाता है। दबंगों को जो 10- 20- 50 रुपए नहीं देता है उसके साथ मारपीट की जाती है। इसी प्रकार का एक मामला चोरगढ़ी निवासी अंशु कुशवाहा के साथ घटना घटित हुई है ।बीते शाम लगभग 6:00 बजे करीब जब अंशु कुशवाहा अपने घर के लिए सब्जी लेने चौराहे गया था। तभी दबंगों द्वारा ₹50 की मांग की गई और ना देने पर उसके साथ लगभग 30 मिनट मारपीट की गई। वहां उपस्थित व्यक्तियों द्वारा यह बताया गया अंशु कुशवाहा यहां सब्जी खरीदने आया था तभी दबंगों द्वारा जबरदस्ती पैसे की मांग की गई । और लात घुसा डंडे से अंशु कुशवाहा को मारना चालू कर दिए अंशु कुशवाहा बचाने के लिए सभी लोगों से निवेदन किया लेकिन सभी लोग इतने डरे और सहमे हुए थे बचाने के लिए कोई भी आगे नहीं आया जब अंशु कुशवाहा मूर्छित हो गया तब दमग उसको छोड़ कर चले गए किसी व्यक्ति द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी गई एवं समुदाय स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में भर्ती कराया गया लेकिन अभी अंशु कुशवाहा की हालत नाजुक अवस्था में है जब हमारे संवाददाता संबंधित डॉक्टर से चर्चा करने पर यह बताया गया चोट बहुत ज्यादा है कुछ कहा नहीं जा सकता है क्या होगा अभी दवा जारी है उनके परिजन कई व्यक्तियों का नाम लेकर शंका जाहिर करते हुए यह बोले हैं जान से मारने का प्रयास किया गया है। शासन प्रशासन से निवेदन कर रहे हैं ।तत्काल कार्यवाही किया जाए अगर कार्यवाही नहीं होती है तो दबंगों की दिन-प्रतिदिन हौसला बुलंद होता जा रहा है एवं परिवार के लोग न्याय की गुहार लगा रहे हैं।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-