October 19, 2026

थानेदार ने सरकारी लकड़ी से बनवा लिया घर का फर्नीचर- अजय मिश्रा

Spread the love

थानेदार ने सरकारी लकड़ी से बनवा लिया घर का फर्नीचर::

 

वाराणसी के चोलापुर थाने में तैनात रहे थानेदार का नया कारनामा सामने आया है, थानेदार ने थाने में लगे पेड़ों को कटवाकर अपने घर लिए फर्नीचर बनवा लिया। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने वाराणसी के चोलापुर थाने से सरकारी लकड़ी गायब होने की शिकायत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित अन्य से की है। आरोप है कि लकड़ियों से बैरक में चौकी बनवाने की जगह थानेदार ने अपने घर का फर्नीचर बनवा लिया। अमिताभ ठाकुर ने शिकायती पत्र में कहा कि सरकारी लकड़ी का अनुचित उपयोग के आरोपो की जाँच वर्तमान थानाध्यक्ष द्वारा की जाए।

 

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी सहित अन्य को भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि उन्हें दी जानकारी के अनुसार थाना चोलापुर में अगस्त 2020 के आसपास थाना परिसर के 10 वृक्षों की कटाई कराई गई।

 

 

मामला अगस्त 2020 का है। थाना परिसर में लगे 10 इमारती लकड़ी के वृक्षों की कटाई करवाई गयी। ठेकेदार लकड़हारा असलम को तीन पेड़ मजदूरी में दिए गए। बचे सात पेड़ से कुल 32 तख्ते बैरक में रखने के लिए बनाए जाने थे। इन पेड़ों में एक कटहल और छह चिलबिल के पेड़ बताए गए हैं। पेड़ों को कटवाने के बाद इन्हें लिखापढ़ी में थाने के दीवान को चार्ज में दिया गया था। बताया गया है कि चोलापुर के वर्तमान थानाध्यक्ष ने फरवरी 2021 के आसपास उन पेड़ों को चीरवाकर अपने घर के लिए निजी फर्नीचर बनवा लिया है। सीओ पिंडरा ने चुनावी ड्यूटी का हवाला देते हुए कहा कि जाँच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा। अमिताभ ठाकुर और सोशल एक्टिविस्ट डॉ नूतन ने इसे गंभीर मामला बताते हुए जांच करा कर कार्रवाई की मांग की है