*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से*🟦🟥🟦🟥
*थाना सेक्टर 39 पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत परिजनों से बिछडी 02 बच्चियों को माता-पिता से मिलाया*🟦🟥🟦🟥
*पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय व पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा के नेतृत्व में चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत गुमशुदा बच्चों की बरामदगी के लिये अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के क्रम मे आज दिनांक 03.07.2021 को थाना सेक्टर सेक्टर 39 क्षेत्र के अंतर्गत बी ब्लाक सेक्टर 44 नोएडा मे पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को दो बच्चियां परेशान घूमती हुई नजर आयी, जिसपर पुलिस द्वारा उक्त दोनों बच्चियों को थाना सेक्टर 39 लाया गया तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु बाल अधिकारी/मुस्कान टीम के प्रभारी उ0नि0 राघवेन्द्र सिह को अवगत कराया गया। मुस्कान टीम के प्रभारी द्वारा महिला आरक्षी की सहायता से दोनों बच्चियों से पूछताछ की गयी तो उन बच्चियों द्वारा अपना नाम, पता एवं अपने पिता का फोन नम्बर बताया गया, जिसपर पुलिस टीम द्वारा बच्चियों के पिता के फोन नम्बर पर सम्पर्क किया गया तो बच्चियों के पिता द्वारा बताया कि मेरी दोनो बच्चियां दोपहर से गायब है जिसके संबंध में मेरे द्वारा दिल्ली पुलिस को भी सूचना दी गयी है। कुछ समय पश्चात बच्चियों के पिता दिल्ली से पुलिस टीम को लेकर थाना सेक्टर 39 पर आ गये, जिस पर थाना सेक्टर 39 पुलिस द्वारा दोनों बच्चियों को उनके पिता के सुपुर्द किया गया। बच्चियों के पिता द्वारा अपनी खोई हुई दोनो बच्चियों को सकुशल वापस पाकर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार जताया गया।*
*मीडिया सेल*
*गौतमबुद्धनगर पुलिस*


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-