October 15, 2026

थाना सेक्टर 24 नोएडा पुलिस द्वारा चोरी के मोबाइलो को OLX पर बेचने वाले गैंग के 01 बाल अपचारी सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार- अजय मिश्रा

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति*

 

*थाना सेक्टर 24 नोएडा पुलिस द्वारा चोरी के मोबाइलो को OLX पर बेचने वाले गैंग के 01 बाल अपचारी सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अलग अलग कम्पनियों के 11 मोबाइल व घटना मे प्रयुक्त मो0सा0 बरामद।*

 

आज दिनांक 08.06.2021 को थाना सेक्टर 24 पुलिस द्वारा चोरी के मोबाइल को OLX पर बेचने वाले गैंग के 01 बाल अपचारी सहित 03 अभियुक्तों 1.राहुल पुत्र अमर सिंह निवासी 8/22 त्रिलोकपुरी दिल्ली 2. दीपक पुत्र हरीश निवासी ब्लॉक 13 कल्याणपुरी दिल्ली 3. बाल अपचारी को बिजली घर के सामने सेक्टर 11 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्तों के कब्जे से 11 मोबाइल अलग-अलग कम्पनी के व फर्जी बिल , 01 मो0सा0 घटना मे प्रयुक्त बरामद हुई है। अभियुक्तों द्वारा भीड भाड वाले इलाको व बस मे चढते उतरते समय लोगो की जेब से दिल्ली, नोएडा व एनसीआर मे मोबाइल/पर्स चोरी कर, चोरी किये मोबाइल को OLX पर अपनी आईडी बनाकर फर्जी बिल देकर लोगो को बेचते थे उसके बाद आईडी डिलीट कर देते थे। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे थाना सेक्टर 24 पर मु0अ0स0 578/21 धारा 420/414 भादवि व 66 डी आई टी एक्ट पंजीकृत किया गया है।

 

*अभियुक्तों का नाम व पता*

 

1. राहुल पुत्र अमर सिंह निवासी 8/22 त्रिलोकपुरी दिल्ली

2. दीपक पुत्र हरीश निवासी ब्लाक 13 कल्याणपुरी दिल्ली

3. 01 बाल अपचारी

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरणः*

 

मु0अ0स0 578/21 धारा 420/414 भादवि व 66 डी आई टी एक्ट थाना सेक्टर 24 नोएडा गौतमबुद्धनगर।

 

*बरामदगी का विवरणः-*

 

1. 11 मोबाइल अलग-अलग कम्पनियो ।

2. मोबाइल फोन के फर्जी बिल

3. 01 मो0सा0 रजि.नम्बर डीएल 6एस बी ए 4529

 

*मीडिया सेल*

*पुलिस कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर।*