*थाना सेक्टर 24 नोएडा पुलिस और लुटेरे बदमाशों के बीच मुठभेड के सम्बन्ध में-*
*आज दिनांक 20/09/2021 को थाना सेक्टर 24 नोएडा पुलिस और लुटेरे बदमाशों के बीच थाना क्षेत्र के सेक्टर 33ए, आरटीओ ऑफिस के पीछे हुई पुलिस मुठभेड के दौरान 01 बदमाश सुभाष नेगी पुत्र उमर सिंह नेगी निवासी संगम विहार, खोडा कॉलोनी, गाजियाबाद को पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु चलाई गयी गोली पैर में लगने के कारण घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा मय 01 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस, लूट/चोरी के 03 मोबाइल फोन व चोरी की स्कूटी बरामद की गई है। बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। बदमाश का 01 साथी मौके से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है। बदमाश के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।*
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-