*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण*
*प्रेस नोट*
*दिनांक-28.09.2022*
*थाना सिंधोरा पुलिस नें 04 जुआरियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से ताश के पत्ते व 6700/- रू0 बरामद*
पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के नेतृत्व में आज दिनांक 28-09-2022 को थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर शिव मंदिर पोखरे के पास जुआँ खेल रहे 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से ताश के 52 पत्ते व 6700/- रूपये बरामद किये । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0202/2022 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1- पिंटू सोनकर पुत्र मेवा लाल सोनकर निवासी मवइया थाना सिंधौरा वाराणसी उम्र 28 वर्ष ।
2- अखिलेश यादव पुत्र रामधनी ग्राम करेमुआ थाना सिंधौरा वाराणसी उम्र 24 वर्ष ।
3- चंदन पटेल पुत्र प्यारेलाल निवासी दिनदासपुर थाना सिंधोरा वाराणसी उम्र 23 वर्ष ।
4-संतोष चौहान पुत्र विजय बहादुर निवासी ग्राम जरियारी थाना चोलापुर वाराणसी उम्र 30 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
1- मु0अ0सं0 0202/2022 धारा 13 जुआ अधि0 थाना सिन्धोरा जनपद वाराणसी ग्रामीण।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*
1-उ0नि0 आशीष पटेल थाना सिन्धोरा वाराणसी ग्रामीण
2-उ0नि0 अजीत मिश्रा थाना सिन्धोरा वाराणसी ग्रामीण
3-का0 विनीत सिंह थाना सिन्धोरा वाराणसी ग्रामीण
4-का0 आनन्द सिंह थाना सिन्धोरा वाराणसी ग्रामीण
5-का0 रोहित वर्मा थाना सिन्धोरा वाराणसी ग्रामीण।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद वाराणसी*
*ग्रामीण*

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-