*प्रेस नोट थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर दिनांक 09.06.2022*
*थाना शाहपुर द्वारा तीन माह पूर्व चोरी हुई पल्सर मोटर साइकिल बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा “अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के कुशल पर्यवेक्षण में व रणधीर कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 09.06.2022 को थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत उ0नि0 रामप्रवेश मय हमराह द्वारा सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल तिराहा से वाहन चोर अभियुक्त अभिषेक ओझा पुत्र अमरेश ओझा निवासी ग्राम गंगाराम महादेव थाना चिलिहाँ जिला सिद्धार्थनगर को गिरफ़्तार किया गया । अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
अभिषेक ओझा पुत्र अमरेश ओझा निवासी ग्राम गंगाराम महादेव थाना चिलिहाँ जिला सिद्धार्थनगर
*गिरफ्तारी का स्थान व समय:-*
सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल तिराहा, समय 11.15 बजे दिनांक 09.06.2022 ।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 134/2022 धारा 379, 411 भादवी थाना शाहपुर गोरखपुर
*गिरफ्तारी करने वाली टीम:-*
1-उ0नि0 रामप्रवेश चौकी प्रभारी कौवाबाग थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
2-उ0नि0 राकेश कुमार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
3- हे0का0 राजू उपाध्याय थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
4- का0 धर्मविर सिंह थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-