*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण*
*प्रेस नोट*
*दिनांक-27.09.2022*
*थाना लोहता पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त राजकुमार यादव को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त ऑटो व मृतका का मोबाइल बरामद*
दिनांक 24-09-2022 को थाना लोहता क्षेत्रान्तर्गत रिंगरोड के पास अनन्तपुर ग्राम के निकट गड्ढे में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर अज्ञात शव के शिनाख्त हेतु सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया था। जिसकी शिनाख्त सोशल मीडिया के माध्यम से होने के पश्चात वादी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना लोहता पर मु0अ0सं0 297/2022 धारा 302/201 भादवि बनाम राज कुमार यादव पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस द्वारा उक्त मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सभी संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 27-09-2022 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजकुमार यादव पुत्र स्व0 कन्हैला लाल निवासी मीरापुर बसही थाना शिवपुर जनपद वाराणसी को धमरिया पुल के पास से मय आटो UP 65 ET 2699 के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त मुकदमे में साक्ष्यों के आधार पर धारा 404 भादवि की बढोत्तरी की गयी। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना लोहता पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पूछताछ विवरण-*
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि “मेरा नाम राजकुमार यादव पुत्र स्व0 कन्हैला लाल निवासी मीरापुर बसही थाना शिवपुर वाराणसी कमिश्नरेट तथा मूल निवासी ग्राम भरुड़ा थाना कोतवाली जनपद मिर्जापुर ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मेरी शादी पायल विश्वकर्मा से 10 वर्ष पूर्व हुयी थी जिसमे मेरे ससुराल वाले मुझे जीविकोपार्जन हेतु आटो खरीद कर दिये थे । शादी के थोड़े समय बाद ही मेरी जान पहचान अर्चना पटेल से हो गयी,अर्चना का उसके पति से विवाद होने के कारण वह माइके में रहती थी जिससे हम दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गयी थी और मै अपनी सारी कमाई उस पर खर्च करता था। अभी कुछ दिन पहले अपनी बहन के इलाज के लिए 40,000/- रुपये मांग रही थी तथा कह रही थी अगर पैसा नही दोगे तो मै तुम्हे छोड़ दूंगी ।उसकी इन्ही आदतो से तंग आकर दिनांक 23.09.2022 को मैने उसे तुलसी बिहार कालोनी में बुलाया तथा अपने आटो मे ही बीयर पिलाया जब वह काफी नशे मे हो गयी तब मैने उसी के दुपट्टे से उसकी हत्या कर दिया तथा हत्या के बाद उसका मोबाइल ले लिया था तथा अपने आटो से ही तुलसी बिहार कालोनी से शिवपुर से परमानन्दपुर होते हुए हरहुआ से रिंगरोड़ से ग्राम अनन्तपुर मे सर्विस लेन के किनारे अर्चना के शव को फेक दिया था”
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
राजकुमार यादव पुत्र स्व0 कन्हैला लाल निवासी मीरापुर बसही थाना शिवपुर वाराणसी कमिश्नरेट उम्र करीब 36 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग –*
मु0अ0सं0 297/ 2022 धारा 302/201/404 आईपीसी थाना लोहता जनपद वाराणसी (ग्रामीण)
*बरामदगी-*
01 अदद मोबाइल वीवो AY21T रंग नीला मृतका (अर्चना पटेल) व 01 अदद आटो UP 65 ET 2699 , 01 अदद मोबाइल अप्पो A15 डार्क ब्लू ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्य –*
1. प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी थाना लोहता वाराणसी ग्रामीण
2. उ0नि0 सुनील कुमार यादव थाना लोहता वाराणसी ग्रामीण
3. उ0नि0 हरिकेश सिंह थाना लोहता वाराणसी ग्रामीण
4. उ0नि0 मनीष सिंह थाना लोहता वाराणसी ग्रामीण
5. उ0नि0 संदीप कुमार सिंह थाना लोहता वाराणसी ग्रामीण
6. उ0नि0 सलमान खान थाना लोहता वाराणसी ग्रामीण
7. हे0का0 सत्यप्रकाश थाना लोहता वाराणसी ग्रामीण
8. का0 आदित्य कुमार थाना लोहता वाराणसी ग्रामीण
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद वाराणसी*
*ग्रामीण*

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ