*दिनांक-28.02.2022*
*थाना रोहनिया पुलिस ने दो वाहन चोर रितिक व विशाल विश्वकर्मा को किया गिरफ्तार, कब्जे से दो अदद मोटरसाइकिल बरामद*
पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में दिनांक 27-2-2022 को थाना रोहनिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो लड़के हरिहरपुर की तरफ से चोरी की मोटरसाइकिल से आ रहे हैं, गाड़ी को कहीं बेचने की फिराक मे जा रहे हैं । इस सूचना पर थाना रोहनिया पुलिस द्वारा हरिहरपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को सतर्कता पूर्वक चेक किया जाने लगा। कुछ देर बाद ही हरिहरपुर की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो अभियुक्तों रितिक व विशाल विश्वकर्मा को रोककर मौके पर पकड़ लिया गया। पूछताछ पर दोनों ने संयुक्त रुप से बताया कि- “यह मोटरसाइकिल दिनांक 22.02.2022 को हम दोनों ने मिलकर जलालीपुर पड़ाव थाना मुगलसराय से चुराये थे” । विशाल विश्वकर्मा ने बताया कि- “हम दोनों गाड़ी चुराने का काम करते है, इस गाडी को चुराने से पहले भी आज से लगभग एक माह पहले भी हम दोनो ने ग्राम कोरौता से एक सफेद रंग की अपाचे R.T.R. गाडी चोरी की थी जिसे हरिहरपुर गांव मे रखी हुई है, जिसे हम लोग कोरौता थाना लोहता से चुराये थे । आज हम दोनों इस मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक मे निकले थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिये गये”।
तत्पश्चात थाना रोहनिया पुलिस द्वारा बरामद मोटरसाइकिलो से संबंधित थाना मुगलसराय से संपर्क किया गया तो ज्ञात हुआ कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी के संबंध मे थाना मुगलसराय पर मु0अ0सं0 74/22 धारा 379 भादवि दि0 25-02-2022 को पंजीकृत है तथा थाना लोहता से जानकारी ली गयी तो पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी के संबंध मे थाना लोहता पर मु0अ0सं0 35/22 धारा 379 भादवि दिनांक 31-01-2022 को पंजीकृत है । उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के संबंध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 86/2022 धारा 411,414 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. रितिक पुत्र अशोक गुप्ता, निवासी करौदी थाना लंका, जनपद वाराणसी।
2. विशाल विश्वकर्मा पुत्र राधेश्याम, निवासी लोहराना बस्ती सुन्दरपुर, थाना लंका, जनपद वाराणसी।
*बरामदगी-*
एक अदद मोटरसाइकिल अपाचे R.T.R. रंग सफेद,
एक अदद मोटरसाइकिल अपाचे R.T.R. रंग काला
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
प्र0नि0 विमल कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना रोहनियाँ वाराणसी
व0उ0नि0 जमीलुद्दीन खान
उ0नि0प्रशि0 अभिषेक त्रिपाठी
का0 अखिलानन्द पटेल
का0 अवनीश यादव





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-