*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण*
*प्रेस नोट*
*दिनांक-28.06.2022*
*थाना रोहनिया पुलिस ने तेंदू के पत्ते की तस्करी करने वाले अभियुक्त श्यामलाल व महेन्द्र को किया गिरफ्तार पिकअप में लदे 25 बोरा तेंदू का पत्ता बरामद।*
पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में दिनांक 27/06/22 को थाना रोहनिया पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग वाहन/ व्यक्ति के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोहनसराय बाईपास से तेंदू का पत्ता पिकअप से अखरी से इलाबाद की से जा रहे दो अभियुक्त श्यामलाल व महेन्द्र को गिरफ्तार किया गया तथा पिकअप में लदे अवैध 840 किलोग्राम वजनी 25 बोरा तेंदू का पत्ता(वन उपज) बरामद किया गया।
थाना रोहनिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 245/2022 धारा 26,41,42 भारतीय वन अधिनियम 1927 पंजीकृत करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि पिकअप में 25 बोरा तेंदू का पत्ता लदा है इसे सोनभद्र से लादकर इलाहाबाद जा रहा था जिसका लाइसेंस मेरे पास नहीं है। जंगल से तेंदू का पत्ता तोड़कर इकट्ठा करते हैं तथा भिन्न भिन्न जगहों पर ले जाकर बेंच देते हैं । जिससे अच्छा खासा मुनाफा हो जाता है, जिससे हम लोग जीविकोपार्जन करते हैं।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1 – श्यामलाल पुत्र कुबेर निवासी साईगढ़ थाना रायपुर जिला सोनभद्र उम्र 42 वर्ष
2 – महेन्द्र पुत्र लाल बहादुर निवासी सुअरसोत, थाना माची, जिला सोनभद्र उम्र 35 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 245/2022 धारा 26,41,42 भारतीय वन अधि0 1927
*बरामदगी का विवरण –*
1 – 25 बोरा तेंदू का पत्ता (वन उपज) कुल वजन 840 किलोग्राम
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-*
1. उ0नि0 प्रशि0 अभिषेक कुमार तिवारी
2. हे0कां0 ओम प्रकाश,
3. कां0 राकेश सिंह ,
4. कां0 अवनीश यादव
सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी
ग्रामीण





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-