April 20, 2026

थाना राजातालाब पुलिस ने अभियुक्त राम सजीवन पटेल को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमन्चा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद-

Spread the love

*थाना राजातालाब पुलिस ने अभियुक्त राम सजीवन पटेल को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमन्चा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद*

 

पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में दिनांक 25-02-2022 को थाना राजातालाब पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राम सजीवन पटेल को बीरभानपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। कब्जे से एक अदद तमन्चा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना राजातालाब पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 27/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

राम सजीवन पटेल पुत्र राजनाथ पटेल, निवासी ग्राम- मेहदीगंज, थाना- मिर्जामुराद, जनपद- वाराणसी।

बरामदगी-

एक अदद तमन्चा .315 बोर,

एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

उ0नि0 हरकेश सिंह

उ0नि0 संदीप कुमार सिंह,

का0 चंदन सिंह