कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा
***************
*थाना मुगलसराय द्वारा 21 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा के साथ 02 तस्कर तथा थाना अलीनगर द्वारा 11 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार*
*मुग़लसराय। चंदौली( राजेश ओझा) पुलिस अधीक्षक चंदौली संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान के क्रम में आज दिनांक 07/01/2019 की रात्रि को उ0नि0 अशोक कुमार तिवारी चौकी प्रभारी चन्धासी थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली द्वारा मय हमराह HC अशोक कुमार सिंह, का0 चन्द्रशेखर सिंह व का0 शैलेन्द्र उपाध्याय के साथ प्लांट डीपो छित्तमपुर के पास से मुखबिर की सूचना पर एक मोटरसाइकिल से 02 व्यक्तियों *1-* विकास यादव पुत्र रविन्द्र यादव *2-* राजेश राम पुत्र नथुनी राम निवासीगण हरबल्लभपुर थाना दुर्गावती जनपद कैमूर भभुआ (बिहार) को 21 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा जो एक काले रंग के बैग में ले जा रहे थे, के साथ गिरफ्तार कर थाना मुगलसराय पर मु0अ0स0 08/19 धारा 8/20 NDPS Act. के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
तथा उ0नि0 धनराज सिंह व उ0नि0 सन्तोष कुमार राय थाना अलीनगर जनपद चन्दौली मय हमराह का0 शिवकेश सिंह, का0 सन्दीप आनन्द, का0 नरसिंह यादव के साथ बरहुली गेट के पास से एक मोटरसाइकिल से 02 व्यक्तियों *1-* नितेश उपाध्याय पुत्र सन्तोष उपाध्याय *2-* टिंकू राम पुत्र पुन्नवासीराम निवासीगण हरबल्लभपुर थाना दुर्गावती जनपद कैमूर भभुआ(बिहार) को 11 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार कर थाना अलीनगर पर मु0अ0स0 7-8/19 धारा 8/20 NDPS Act. के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। *उक्त दोनों थानों द्वारा बरामद कुल गांजे का अनुमानित मूल्य 4 लाख 38 हजार रू0 है।*
www.mvdindianews.in

More Stories
Situs Resmi Bejo88 Slot Server Jepang Gacor
Link Slot Bet 200 300 400 Paling Menjanjikan di QQ88 2026
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000