वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के निर्देशन में जनपद में वर्तमान समय में चल रही मादक पदार्थों व पशु की तस्करी के विरुद्ध अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) क्षेत्राधिकारी बडागाँव के निर्देशन में दिनांक 06.03.2019 को प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद की पुलिस टीम के उ0नि0 श्री टुन्नू सिंह, मय हमराह पुलिस बल के देखभाल क्षेत्र, बैंक चेकिंग, तलाश वांछित अभियुक्तगण के मिर्जामुराद कस्बे में मौजूद था। इसी दौरान सूचना मिली की कुछ लोग चोरी की मोटर साइकिल लेकर बिहार जा रहे हैं, यदि जल्दी किया जाये तो पकड़े जा सकते हैं, प्राप्त सूचना पर विश्वास करके प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद मय हमराह पुलिस बल के एनएच- 02 मुख्य मार्ग पर पहुँचकर कछवा की तरफ से आने वाली छोटे बड़े वाहनो को चेक किया जाने लगा कुछ समय पश्चात 02 व्यक्ति अलग अलग बिना नंबर की मोटरसाइकिलों से कछवा की तरफ से आते दिखाई दिये, दोनों मोटरसाइकिल चालको को मय मोटरसाइकिल नजदीक आने पर हमराहीगण की मदद से घेराबन्दी करके पकड़ लिया गया। नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो पहले ने अपना नाम रामअशीष यादव उर्फ सागर पुत्र रामजीत यादव निवासी सिंही ताली बसन्त नगर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली बताया जामा, जिसके कब्जे से एक काले रंग की हीरो स्पेलण्डर प्रो बिना नम्बर की बरामद हुई व दूसरे ने अपना नाम कृष्णा दुबे पुत्र राम अधीन दुबे निवासी ग्राम मसही उमापुर थाना भगवानपुर जनपद कैमूर भभुआ (बिहार) बताया, जिसके कब्जे से एक काले रंग की बजाज पल्सर बिना नम्बर की बरामद हुई। उक्त दोनो गाड़ियों का कागजात मांगा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों मोटरसाइकिल चोरी की है, जिसे हम लोग लगभग 15 दिवस पूर्व कछवा चौराहा से चोरी किये हैं जिसे आज हम लोग दोनों गाड़ियों को लेकर बिहार अपने गांव बेचने जा रहे थे । हमारा एक साथी जगदीश पुत्र झन्ना बिन्द जो गौर मिर्जामुराद वाराणसी का रहने वाला है हम लोगो के साथ ही गाड़ी चोरी करता है अभी दो चोरी की गाड़ियां जगदीश छिपाकर रखे हुए है। तत्पश्चात प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद मय पुलिस बल के अभियुक्तगण के नेवड़िया गांव आया जहां पर खपड़ैल के बने हुए मकान के अंदर से दो अन्य मोटरसाइकिल बरामद हुई। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को समय करीब 20.00 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*यूनिवर्सिटी-कॉलेज में अब इस सिस्टम से मिलेगी नौकरी, 13 पॉइंट रोस्टर ख़ारिज*
मोदी सरकार के केंद्रीय कैबिनेट की आखिरी बैठक में विवादित 13 पॉइंट रोस्टर के को रद्द करके पुराने 200 पॉइंट रोस्टर सिस्टम के लिए अध्यादेश लाने को मंजूरी मिल गई है। यूनिवर्सिटी की नौकरियों में अनसूचित जाति-जनजाति और ओबीसी के लिए आरक्षण लागू करने के नए तरीके ’13 पॉइंट रोस्टर’ को लेकर बीते कुछ महीनों से देश भर में भारी विरोध हो रहा है।
13 पॉइंट रोस्टर पर सरकार ने भारी विरोध को देखते हुए ये फैसला लिया है। अध्यादेश के बाद नौकरियों के लिए पुराने सिस्टम को ही लागू कर दिया जाएगा और नए सिस्टम के तहत मिली नौकरियों या वेकेंसीज को भी रद्द कर दिया जाएगा। बता दें कि 13 पॉइंट रोस्टर लागू होने से पहले सेंट्रल-स्टेट यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में शिक्षक पदों पर भर्तियां पूरी यूनिवर्सिटी या कॉलजों को इकाई मानकर होती थीं।
इसके लिए संस्थान 200 प्वाइंट का रोस्टर सिस्टम मानते थे, जिसे अध्यादेश के जरिए फिर से लागू कर दिया गया है। इसमें एक से 200 तक पदों पर रिज़र्वेशन कैसे और किन पदों पर होगा, इसका क्रमवार ब्यौरा होता है। इस सिस्टम में पूरे संस्थान को यूनिट मानकर रिज़र्वेशन लागू किया जाता है, जिसमें 49.5 परसेंट पद रिज़र्व और 59.5% पद अनरिज़र्व होते थे। हालांकि अब इसमें 10% सामान्य वर्ग का आरक्षण भी शामिल कर लिया जाता

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-