April 18, 2026

थाना बिसरख पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच पुलिस मुठभेड- अजय मिश्रा मिश्रा

Spread the love

*थाना बिसरख पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच पुलिस मुठभेड।*

*थाना बिसरख पुलिस द्वारा दिनांक 29.08.2021 को चार मूर्ति चौक पर चैेकिंग के दौरान गुलशन पुत्र धीरे सिंह निवासी अहमदपुर थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद हाल पता राजाराम का मकान मोहन राम अस्पताल के पास कुलेसरा थाना ईकोटेक 3 जनपद गौतमबुद्धनगर को पुलिस मुठभेड के दौरान हुई जवाबी फायरिंग में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया हैै,जिसको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा जिसकी गिरफ्तारी के लिए काम्बिंग की जा रही है। घायल बदमाश के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल सीटी 100, एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा तथा एक खोखा कारतूस बरामद किये गये है। फील्ड यूनिट टीम मौके पर है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।*

 

*मीडिया सेल*

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*